Types of Network (नेटवर्क के प्रकार)

Types of Network (नेटवर्क के प्रकार)

विशेषताये:-
  1. यह एक कमरे या एक बिल्डिंग तक सीमित रहता है |
  2. इसकी डाटा हस्तांतरित (Data Transfer) Speed अधिक होती है |
  3. इसमें बाहरी नेटवर्क को किराये पर नहीं लेना पड़ता है |
  4. इसमें डाटा सुरक्षित रहता है |
  5. इसमें डाटा को व्यवस्थित करना आसान होता है |
    lan
MAN:-  इसका पूरा नाम Metropolitan Area Network हैं यह एक ऐसा उच्च गति वाला नेटवर्क है जो आवाज, डाटा और इमेज को 200 मेगाबाइट प्रति सेकंड या इससे अधिक गति से डाटा को 75 कि.मी. की दूरी तक ले जा सकता है| यह लेन (LAN) से बड़ा तथा वेन (WAN) से छोटा नेटवर्क होता है | इस नेटवर्क के द्वारा एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ा जाता है |
इसके अंतर्गत दो या दो से अधिक लोकल एरिया नेटवर्क एक साथ जुड़े होते हैं. यह एक शहर के सीमाओ के भीतर का स्थित कंप्यूटर नेटवर्क होता हैं. राउटर, स्विच और हब्स मिलकर एक मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क का निर्माण करता हैं.
विशेषताये:-
  1. इसका रखरखाव कठिन होता है |
  2. इसकी गति उच्च होती है |
  3. यह 75 कि.मी. की दूरी तक फैला रहता है |
    3-man
WAN:-  इसका पूरा नाम Wide Area Network होता है | यह क्षेत्रफल की द्रष्टि से बड़ा नेटवर्क होता है| यह नेटवर्क न केवल एक बिल्डिंग, न केवल एक शहर तक सीमित रहता है बल्कि यह पूरे विश्व को जोड़ने का कार्य करता है अर्थात् यह सबसे बड़ा नेटवर्क होता है इसमें डाटा को सुरक्षित भेजा और प्राप्त किया जाता है |
इस नेटवर्क मे कंप्यूटर आपस मे लीज्ड लाइन या स्विच सर्किट के दुवारा जुड़े रहते हैं. इस नेटवर्क की भौगोलिक परिधि बड़ी होती है जैसे पूरा शहर, देश या महादेश मे फैला नेटवर्क का जाल. इन्टरनेट इसका एक अच्छा उदाहरण हैं. बैंको का ATM सुविधा वाईड एरिया नेटवर्क का उदाहरण हैं.
विशेषताये:-
  1. यह तार रहित नेटवर्क होता है|
  2. इसमें डाटा को संकेतो (Signals) या उपग्रह (Sate light) के द्वारा भेजा और प्राप्त किया जा सकता है |
  3. यह सबसे बड़ा नेटवर्क होता है |
  4. इसके द्वारा हम पूरी दुनिया में डाटा ट्रान्सफर कर सकते है |
    17d1c375cab9c86e64c0b5987e1d6fc5109739c3

Comments

Popular posts from this blog

Files तथा Folder से आप क्या समझते है?

Windows accessories

वायरस निरोधक प्रोग्राम (Anti Virus Program)