Posts

फोटोशॉप में बनाई गई फाइल को सुरक्षित करना

Image
   फोटोशॉप में बनाई गई फाइल को सुरक्षित करना ! फोटोशॉप में कार्य करते समय आपको बिच-बिच में अपना कार्य सुरक्षित (Save) करते रहना चाहिए, क्योंकि कंप्यूटर कई कारणों से अचानक बंद हो सकता है और ऐसा हो जाने पर आपका बहुत सा समय को परिश्रम बेकार हो सकता है फोटोशॉप में किसी फाइल को Save करने में सिर्फ 2 सेकंड का समय लगता है.                  किसी फाइल को सेव करने के लिए File मेनू में Save आदेश दीजिये अथवा कण्ट्रोल के साथ S (Ctrl+S) बटन दबाएँ यदि फाइल का पहले ही कोई नाम रखा जा चूका है तो इस आदेश से बिना कोई डायलॉग खुले आपकी फाइल सेव हो जाएगी यदि फाइल का कोई नाम अभी नहीं रखा गया है तो यह आदेश देते ही आपकी स्क्रीन पर निचे दिए गए चित्र की तारा Save As का डायलॉग बॉक्स खुल जायेगा! इस डायलॉग बॉक्स के Save in ड्राप-डाउन लिस्ट बॉक्स में उस ड्राइव और फोल्डर का नाम चुनिए जिसमे आप उस फाइल को Save करना चाहते है और File name text बॉक्स में फाइल का कोई नाम भरिये. किसी चित्र को फोटोशॉप के अपने डिफ़ॉल्ट फॉर्मेट .psd में Save किया जा सकता है यदि आप इसके ब...

फोटोशॉप में तैयार किये गए चित्र का प्रिंट निकालना

Image
फोटोशॉप में तैयार किये गए चित्र का प्रिंट निकालना | फोटोशोप में कोई चित्र तैयार कर लेने के बाद छपवाने के लिए हमे कुछ तैयारी करनी पड़ती है इसमें छपाई से संबधित तीन डायलोग बॉक्स होते है पहला पेज सेटअप के लिए है इस डायलोग बॉक्स में कागज का आकार, कागज का स्त्रोत , ओरिएटेंशन आदि सेट किये जाते है इसको खोलने के लिए फाइल मेनू में पेज सेटअप आदेश दीजिए अथवा शिफ्ट और कण्ट्रोल के साथ P (Shift+Ctrl+P) बटन दबाएँ इस डायलोग बॉक्स का वास्तविक रूप आपके प्रिंटर पर निर्भर करता है लेकिन सभी में उक्त विकल्प समान होते है विभिन्न हाशियो का फोटोशोप में कोई अर्थ नहीं होता मतलब ये सेट नहीं किये जाते |            प्रिंटिंग शुरु करने के लिए File मेनू में Printing with Preview पर क्लिक करें या Control बटन के साथ P बटन दबाएँ (Ctrl+P) इससे आपकी स्क्रीन पर निचे दिए चित्र की तरह प्रिंट का डायलॉग बॉक्स खुल जायेगा इस डायलॉग बॉक्स में Printing के बारे में कई विकल्प सेट किये जाते है जैसे स्थिति, स्केलिंग सीमा, रेखा आदि | आपके द्वरा जो सेटिंग की जाती है उसके अनुसार छापे जाने वाले पृष्ठ क...

चित्रों में टेक्स्ट जोड़ना

Image
How To Adding Text To Image In Photoshop कई बर हमे चित्र में शब्द जोड़ने पड़ते है, जिनसे चित्र की उपयोगिता बढ़ जाती है , फोटोशोप में आप चित्र पर सीधे ही पाट्य (Text) लगा सकते है और उसके फॉर्मेट, आकार आदि को नियन्त्रण कर सकते है आप टेक्स्ट क्षेतीज और उर्द्वार दोनों तरह से लगा सकते है. Photoshop में Text दो तरह का होता है : आउटलाइन और बिटमैप आउटलाइन टाइप text जिसे वेक्टर टाइप भी कहा जाता है , गणितीय आकृतियों से बनता है इस तरह के text को अपनी जरुरत के हिसाब से छोटा या बड़ा कर सकते है आकार बदलने से उसकी किनारों की त्रीवता टाइप के आकार और पिक्सेलों की सघनता पर निर्भर करती है यदि आप आकार बढ़ाते है या घटाते है तो text के किनारे असमान हो जाते है इस लिए हमे जहाँ तक संभव हो वेक्टर टाइप का text बनाना चाहिए. टाइप टूल (Type Tool) : यह Tool टूलबॉक्स में उपलब्ध है इस पर T अक्षर छपा हुआ है इस टूल के पॉप-अप मेनू में चार टाइप टूल है ये सभी टूल निचे दिए गए चित्र में आप देख सकते है. किसी भी चित्र में text लगाने का तरीका निम्न प्रकार है: उस चित्र को खोल लीजिये जिस पर आप Text लगाना चाहते है| टूल...

Lasso tool का उपयोग

Image
                                      Lasso tool का उपयोग  मार्की टूल (Marquee Tool) द्वारा आप कुछ नियमित (Regular) आकर्तियों वाले भागों का चुनाव कर सकते है, लेकिन कई बार इससे हमारा उद्देश्य पूरा नहीं होता , क्योंकि हमे अनियमित (Irregular) आकार की वस्तुओं को चुनना पड़ता है , जैसे किसी फोटो में किसी एक व्यक्ति का चेहरा , गुलदस्ते में से एक फूल या किसी दृश्य में से एक पेड़ ! इस प्रकार का चुनाव लासो टूल की सहायता से किया जा सकता है ! इसमें आपके हाथ का सधा होना बहुत जरुरी होता है , इसके साथ ही आपका माउस और माउस पैड इतना साफ़ होना चाहीये की वह हाथ की थोड़ी – सी भी हलचल को रिकॉर्ड कर सके !  लासो टूल का उपयोग करने की विधि निम्न प्रकार है :- टूलबॉक्स से लासो टूल का चुनाव कीजिये अथवा L दबाईये इससे कैनवास पर कर्सर कारूप बदलकर इस टूल जैसा हो जायेगा ! जिस वस्तु को आप चुनना चाहते है , उसकी किसी सीमा रेखा पर क्लिक किजिये और माउस बटन दबाए रखकर उसके चारो और सीमा रेखा पर कर्सर ध्यानपूर्वक ...

फोटोशॉप में मार्की टूल का उपयोग करना

Image
फोटोशॉप में मार्की टूल Marquee Tool मुख्यत: दो होते हैं :  आयताकार मार्की (Rectangular Marquee) तथा इ लिप्टीकल मार्की (Elliptical Marquee) जिसे ओवल मार्की भी कहते हैं ! जैसा की इनके नामों से स्पष्ट है आप इनकी सहायता से क्रमस: आयताकार और दीर्घवृताकार भाग चुन सकते हैं ! किसी समय इनमे से एक टूल ही चुना हो सकता है ! दुसरे को चुनने के लिए माउस पॉइंटर को उस टूल पर लाकर माउस बटन को एक क्षण दबाए रखीए जिससे उसका पॉप-अप मेनू खुल जायेगा ! आप माउस पॉइंटर को उस पॉप-अप मेनू में लेजाकर कोई भी टूल क्लिक करके चुन सकते हैं ! इन टूलों का उपयोग करने की विधि निम्न प्रकार हैं-  टूल बॉक्स में से इच्छित मार्की टूल को चुनिए !  माउस पॉइंटर या कर्सर को कैनवास के ऊपर ले जाइए, जहाँ वह क्रोस के चीन्ह में बदल जायेगा !  कैनवास के जिस भाग को आप चुनना चाहते हैं वहां कर्सर ले जाकर माउस बटन को दबाकर पकड़ लीजिए और उसे दबाए रखकर इच्छित दिशा में खिचिएं ! इससे चुने जाने वाले वह भाग की सीमा रेखा टूटी हुई लाईनो से दिखाई देगी !  आवश्यक आकार का भाग बन जाने पर माउस बटन को छोड़ दीजिए ! इससे वह भाग चुन...

फोटोशॉप में सिलेक्शन टूलों का उपयोग

Image
            सिलेक्शन टूलों का उपयोग किसी दस्तावेज़ में कोई कार्य करते समय या कोई आदेश देने से फले हमे वह वस्तु, चित्र, पाठ्य या उसका कोई भाग चुनना पड़ता है जिस पर वह कार्य किया जाएगा या वह आदेश लागु किया जाएगा ! फोटोशॉप में कार्य करते समय वह बात कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और कोई कार्य करने से पहले चित्र का वह भाग ठीक-ठीक चुनना आवश्यक है जिस पर आप वह कार्य करना चाहते हैं ! गलत चुनाव के कारन कार्य का परिणाम भी गलत होगा !  फोटोशॉप में चुनाव के लिए अनेक विधियाँ अथवा टूल उपलब्ध हैं, ताकि आप केवल इच्छित भाग का ही पूरी तरह सही चुनाव कर सकें ! कोई भी आदेश केवल चुने हुए भाग पर लागु होता हैं अथार्थ आप कैनवास के केवल चुने हुए भाग को ही सम्पादित कर सकते हैं ! वही सक्रिय भाग होता है! यदि आप ऐसा आदेश देना चाहते है जो किसी अन्य भाग पर लागु हो या सम्पूर्ण कैनवास पर लागु हो तो या तो आपको नया चुनाव कर लेना चाहीए या फिर चुनाव टूल से किसी खाली स्थान पर क्लिक करके अथवा कण्ट्रोल के साथ D (Ctrl+D) दबाकर चुनाव को रद्द कर देना चाहिये !           ...

फोटोशॉप में फाइल खोलना (Opening A File)

Image
              फोटोशॉप में फाइल खोलना  Photoshop में आप एक साथ कितनी भी चित्र फाइलों को खोल सकते है , यदि आपके कंप्यूटर की RAM का आकार उन्हें सँभालने के लिए पर्याप्त हो ! यदि फाइल का फॉर्मेट .psd अर्थात फोटोशॉप का अपना फॉर्मेट है तो आप उसके आइकॉन को डबल –क्लिक करके ही फाइल को खोल सकते है ! ऐसा करते ही फोटोशॉप शुरु हो जायेगा और वह फाइल खुल जाएगी ! किसी अन्य फॉर्मेट की फाइल को फोटोशॉप में खोलने के लिए निम्न कार्य कीजिए-    1. File मेनू में Open.... आदेश दीजिए या फिर कण्ट्रोल के साथ O (Ctrl+O) बटन दबाएँ ! इससे आपकी स्क्रीन पर निचे दिए गए चित्र की तरह ‘Open’ का डायलॉग बॉक्स खुल जायेगा ! 2. इसके Look in ड्राप-डाउन लिस्ट बॉक्स में उस ड्राइव और फोल्डर का नाम चुनिए जिसमे वह फाइल है जिसको आप फोटोशॉप में खोलना चाहते हैं ! इससे उस फोल्डर में उपलब्ध ऐसी चित्रफाइलों के नाम बिच के खाली भाग में दिखाई देंगे जिन्हें आप फोटोशॉप में खोल सकते हैं ! 3. बीच के भाग में उस फाइल के नाम को क्लिक करके चुनिए ! ऐसा करने पर प्राय: उस चित्र     ...